Panna News: पन्ना में अस्पातल वार्ड बॉय के साथ हुई पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Panna News: पन्ना में अस्पातल वार्ड बॉय के साथ हुई पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Panna News : मध्यप्रदेश के पन्ना में अस्पातल के वार्ड बॉय की पिटाई का मामला सामने आया है। दरअसल, एक युवक ने वार्ड बॉय को पूरानी विवाद के चलते लाठी डंडो से पीट दिया। जिससे वो बूरी तरह से घायल हो गया है। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मड़वा गांव का मामला

दरअसल, मामला पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के गांव मड़वा का है। जहां अस्पताल के बार्ड ब्याय रंजीत वाल्मीक और गांव के ही कुल्दीप राय के बीच प्राइवेट डॉक्टर की वजह से विवाद हो गया। इस दौरान दोनों एक- दूसरे को गालियां देने लगे। इस बीच बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि व्यक्ति ने डंडे से वार्ड बॉय को पीटना शुरू कर दिया। किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

सिमरिया टीआई ने दी जानकारी

वहीं, सिमरिया थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार ने बताया कि पीड़ित रंजीत वाल्मीक की शिकायत के आधार पर एससी, एसटी एक्ट और मारपीट की कई धाराओं के आधार पर मामला दर्ज किया। आरोपी कुलदीप राय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews