International Yoga Day 2024: MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया योग, बोले- ये पीएम मोदी के विजन का परिणाम कि दुनिया योग कर रही है

हर भारतीय के लिए गौरव की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से संपूर्ण विश्व ने योग को अपनाया था। आज सारा विश्व योग दिवस मना रहा है, भारत द्वारा संपूर्ण विश्व को दिया गया योग ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा का प्रबल उदाहरण है।
VD Sharma yoga

International Yoga Day 2024: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है, भारत की सनातन परंपरा “योग” का महत्व आज पूरी दुनिया समझ चुकी है इसलिए आज के दिन यानि 21 जून को दुनिया के 175 से ज्यादा देश योग पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं और योग करते हैं, भारत में तो आज का दिन योग के नाम ही रहता है, मध्य प्रदेश में भी योग दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गए, इसमें मुख्यमंत्री से लेकर सभी जन प्रतिनिधि और शासकीय अधिकारी शामिल हुए। 

पन्ना के योग कार्यक्रम में शामिल हुए वीडी शर्मा 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपने संसदीय क्षेत्र पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में शमिल हुए उन्होंने श्री जुगल किशोर भगवान के मंदिर प्रांगण में आयोजित योग कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ विधायक ब्रजेंद्र प्रताप सिंह , भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र मिश्रा, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व नागरिकजन उपस्थित रहे।

योग, स्वस्थ जीवन के साथ ही मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है

वीडी शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि योग सम्पूर्ण मानवता को भारत की ओर से अनुपम उपहार है, यह स्वस्थ जीवन के साथ ही मन और शरीर के बीच के सही संतुलन की कुंजी है। योग हमारी पुरातन और महान संस्कृति का द्योतक होने के साथ ही कला और संस्कृति का प्रमुख संगम भी है।

योग दिवस ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा का प्रबल उदाहरण

उन्होंने कहा कि हर भारतीय के लिए गौरव की बात है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10 वर्ष पूर्व संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से संपूर्ण विश्व ने योग को अपनाया था। आज सारा विश्व योग दिवस मना रहा है, भारत द्वारा संपूर्ण विश्व को दिया गया योग ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा का प्रबल उदाहरण है।

ये पीएम मोदी के विजन का ही परिणाम जो दुनिया योग कर रही 

वीडी बोले- आइये, आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पर योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के संकल्प को दोहरायें। इसके साथ ही अपने परिचित, मित्र और परिवारजनों को भी योगाभ्यास के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का ही परिणाम है कि आज दुनिया के 175 से ज्यादा देश भारत की योग परंपरा को अपना रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews