
Lokayukta Action : मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और रिश्वत के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे है। आए दिन अलग-अलग जिलों में लोकायुक्त टीम द्वारा छापेमार कार्रवाई की जा रही है। जिसका एक ताजा मामला पन्ना जिले से सामने आया है, जहां सागर की टीम ने राजस्व निरीक्षक को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
भसूड़ा ग्राम का मामला
दरअसल, मामला बृजपुर उपतहसील अंतर्गत भसूड़ा ग्राम का है। जब रिटायर रेलवे कर्मचारी जियालाल यादव ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि आरआई लगातार उससे जमीन के सीमांकन और कब्जा हटाने के लिए रिश्वत मांग रहा था। जिससे परेशान होकर जियालाल ने सागर लोकायुक्त में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।
रिश्वत लेते गिरफ्तार
जिसके बाद, सागर की लोकायुक्त टीम ने आरआई केके शर्मा के सरकारी निवास पर छापेमार कार्रवाई की और जमीन से अवैध कब्जा हटाने के नाम पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर शिकायतकर्ता जियालाल यादव ने बताया कि उनके भाई ने ग्राम भसूंड़ा में एक जमीन खरीदी थी। जिसके लिए उन्हें लगभग 20 चक्कर भी लगाने पड़े थे। साथ ही, उन्हें इस दौरान अपमानित भी किया गया था।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

