पन्ना में डेंगू के 60 से अधिक मामले आए पॉजिटिव, 2 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

शहर की नालियों, गलियों में छिड़काव किया जा रहा है, ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। वहीं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।
Dengue

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में इन दिनों डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक करीब 60 रिपोर्ट्स पॉजिटिव आ चुके हैं। पिछले 1 हफ्ते की बात करें, तो 2 की मौत भी हो चुकी है। इससे लोगों में भय का माहौल है। वह डरे, सहमे से हैं। इसके बढ़ते मामलों के कारण जिला प्रशासन सहित राज्य सरकार काफी ज्यादा चिंतित है। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा कड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं।

शहर की नालियों, गलियों में छिड़काव किया जा रहा है, ताकि इस बीमारी से बचा जा सके। वहीं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

कैसे पनपते हैं डेंगू मच्छर (Dengue)

दरअसल, डेंगू एडीज नमक मच्छरों के काटने से फैलती है, जो साफ और एकत्रित पानी में पनपता है। यह अपना आशियाना घर, छत, पानी की टंकी, टायर, गमले, मिट्टी के दिए, मटके, पाइप, मनी प्लांट के घड़े, आदि में बनता है। मच्छर इनमें अंडे देते हैं। 2 से 3 दिन में लारवा निकलने के बाद यह बदलकर मच्छर बन जाते हैं और फिर अपना आतंक फैलाते हैं। जिसका समय पर इलाज न करवाने से आगे चलकर यह गंभीर और जानलेवा भी साबित हो सकता है।

लोगों से की गई अपील

लोगों को अपने घरों के आसपास पानी न जमा होने देने की अपील की गई है। पानी की टंकी को हर हफ्ते साफ करने के लिए कहा गया है। बाल्टी में यदि पानी भर कर रखते हैं, तो उसे अधिक दिन तक न रखें। अगर बुखार या कमजोरी महसूस हो रही है, तो फौरन टेस्ट करवाने के लिए कहा गया है। इससे तत्काल इलाज शुरू हो जाएगा और तबीयत में पहले से काफी सुधार हो सकता है। बता दें कि प्रशासन द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल पन्ना में टेस्ट की व्यवस्था कराई गई है।

बचाव के टिप्स

  • बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें, खासकर यदि आपके घर में छोटा बच्चा है तो जरूर ही करें।
  • समय-समय पर घर की उन जगहों को साफ करें, जहां पानी जमा होती हो।
  • किटनाशक या मच्छर मारने वाली स्प्रे का प्रयोग कर सकते हैं।
  • खिड़की-दरवाजों पर जाली लगाएं, ताकि मच्छर अंदर ना प्रवेश कर सके।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews