पन्ना जिले में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी-नाले उफान पर, घरों में पानी घुसा

भारी बारिश का असर लोगों के घर गृहस्ती पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों का जीवन ठप हो चुका है।
Neemuch

Neemuch strong storm hailstorm

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिला में 3 दिन से लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। जिस कारण नदी, नाले उफान पर है। लोगों के घरों में पानी घुसने का कारण जनजीवन अस्त- व्यस्त हो चुका है। कई गांवों के जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुके हैं। इसी कड़ी में सुनार और व्याराम नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ चुका है। बहुत से गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है, जहां पर प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट भी जारी किया जा चुका है। किसान भी काफी परेशान है, क्योंकि उनके खेतों में पानी भरने के कारण फसलें नष्ट हो चुकी है।

जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

भारी बारिश का असर लोगों के घर गृहस्ती पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। घरों में पानी घुस जाने के कारण लोगों का जीवन ठप हो चुका है। एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाले पुलों पर आवागमन बाधित है। लोगों को राहत और बचाव कार्य की टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू भी करने का काम किया जा रहा है ताकि जनहानि ना हो । भारी बारिश के कारण अब तक दर्जनों गांव पानी से लबालब भर गए हैं।

पिछले 24 घंटों में हुई इतनी बारिश

इसके अलावा, मौसमी बीमारी भी तेजी से फैल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को रैपुरा क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। जिसका असर मोहरा टपरिया, चंगेरी गांव के खेतों में देखने को मिला है। इस साल में अब तक की बात करें तो यहां 961.7 मिमी औसत बारिश हुई है। वहीं, पिछले 24 घंटों में 23.5 मिमी बारिश दर्ज हुई है। ये सभी आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews