Panna News : एंबुलेंस नहीं मिली तो बीमार पत्नी को हाथ ठेले पर पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी

Panna News : एंबुलेंस नहीं मिली तो बीमार पत्नी को हाथ ठेले पर पहुंचाया अस्पताल, इलाज जारी

Panna News : मध्यप्रदेश के पन्ना जिला के पवई जनपद अन्तर्गत मोहन्द्रा से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीरे सामने आई है। जहां एक व्यक्ति की पत्नी की बीते चार पांच दिन से बीमार थी।मंगलवार के दिन उसकी अचानक ज्यादा तबियत बिगड़ गई।और मुंह से खून आने लगा। जिसके बाद पति ने एम्बुलेंस को फोन लगाया।लेकिन समय पर एम्बुलेंस नही पहुँची। इसलिए पति ने हाथ ठेला पर अपनी पत्नी को लिटाया। और अस्पताल ले जाने लगा। जिस पर ग्राम के समाजसेवी द्वारा एम्बुलेंस मुहैया कराके अस्पताल भेजा जहां कोई व्यवस्था न होने की बजह से बीमार महिला को कटनी रेफर कर दिया गया। कटनी से जबलपुर भेजा गया है जहां महिला का इलाज जारी है।

यह है पूरा मामला

दरअसल पन्ना जिले के मोहन्द्रा निवासी रामनारायण लखेरा की पत्नी उषा लखेरा उम्र 34 वर्ष चार दिन से बीमार थी। जिसकी मंगलवार के दिन अचानक तबियत बिगड़ गई। और मुंह से खून की उल्टी करने लगी थीं ।जिसके बाद महिला के पति ने तुरंत एम्बुलेंस के लिए फोन लगाया।लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब एम्बुलेंस नही पहुँची।और महिला की हालत बिगड़ने लगी। तो पति ने अपनी पत्नी को हाथ ठेला में लिटाया।

पत्नी का इलाज जारी

तब गांव के ही एक समाजसेवी मुकेश चौरसिया ने एंबुलेंस को बुलाया और अस्पताल भिजवाया जहां सरकारी अस्पताल मोहन्द्रा में कोई डॉक्टर न होने की बजह से प्राइवेट क्लिनिक में दिखवाया। लेकिन वहां पर पर डॉक्टर ने महिला की हालत देखते हुए पवई स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की सलाह दी स्वास्थ केंद्र पवई मे प्रथमिक उपचार के बाद कटनी जिला भेजा गया कटनी से मेडिकल कालेज जबलपुर भेजा गया है जहां पत्नी का इलाज चल रहा है।
संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”803423818″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews