Panna News : पुलिस व खनिज विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई, रेत का अवैध खनन कर परिवहन करते दर्जन ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

जांच के दौरान वाहनों के कागजात नहीं पाए गए, साथ ही कुछ ट्रैक्टरों में कागजात की कमी पाई गई। जिन्हें पकड़कर यातायात थाने ले जाया गया।
sand

Panna News : मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस व खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे वाहन जब्त किए है। बता दें कि पुलिस को लंबे समय से लगातार शिकायतें आ रही थी कि इलाके में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काम तेजी से किया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई करते हुए अजयगढ़ में खनिज और यातायात पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों से अवैध परिवहन करने पर रेत से भरे 12 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पुलिस मिली जानकारी के अनुसार, शहर में रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राली सड़कों से निकलते है, जिनसे स्कूली बच्चों सहित प्रभात फेरी पर जाने वालों को दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। जिसको मद्देनजर रखते हुए मंगलावर को यातायात पुलिस ने खनिज विभाग के नगर के अलग-अलग स्थानों से 12 ट्रैक्टर ट्राली जब्त किए गए हैं।

जांच के दौरान वाहनों के कागजात नहीं पाए गए, साथ ही कुछ ट्रैक्टरों में कागजात की कमी पाई गई। जिन्हें पकड़कर यातायात थाने ले जाया गया। जहां से कार्रवाई के बाद सभी ट्रैक्टर ट्रालियों को खनिज विभाग के सुपुर्द किया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews