
Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। कभी यहां चोरी, तो कभी डकैती जैसे मामले लोगों के मन में भय पैदा कर रहे हैं। आम जनता घर के बाहर खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन जनता के हित की रक्षा करने वाले पुलिस लगातार ऐसी घटनाओं को रोकने का प्रयास करते रहते हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।
पुलिस ने कपड़ा दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पल्सर बाइक सहित कैश जब्त हुए हैं। फिलहाल, दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी करवाई की जा रही है।
देवेंर नगर का मामला
दरअसल, मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। जब फरियादी मोहम्मद यूसुफ ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात चोर द्वारा पाठक मार्केट में स्थित उसके कपड़े की दुकान के गेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। यह घटना 27 और 28 अक्टूबर की दरमयानी रात की थी। इसकी जानकारी लगते ही फरियादी ने फौरन थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई। इसके अलावा, चोरों ने 23 से 24 अक्टूबर की रात एक अन्य फरियादी विक्रम हरिजन की पल्सर चुरा ली थी।
पूछताछ में हुआ खुलासा
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया। साथ ही मुखबिर तंत्रों को एक्टिव कर दिया। दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 2 संदेही व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ की। जिन्होंने अपने द्वारा किए गए वारदात को कबूल कर लिया।
कार्रवाई जारी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय अनुज सिंह वार्ड क्रमांक 6 देवेंद्र नगर का निवासी, तो वहीं दूसरे आरोपी की पहचान 19 वर्षीय रामसुख चौधरी के रूप में की गई है जो कि अमानगंज का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कानूनी करवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

