पन्ना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी, तब एसपी साईं कृष्णा एस थोटा के दिशा-निर्देशन पर टीम का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमार कार्रवाई की गई।
Police

Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस में कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को मौकास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से ताश के 52 पत्ते सहित करीब ₹50000 रुपये जब्त हुए हैं। फिलहाल, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल, मामला महेंद्र चौकी थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी, तब एसपी साईं कृष्णा एस थोटा के दिशा-निर्देशन पर टीम का गठन कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमार कार्रवाई की गई।

8 आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनकी पहचान रामचरण अहिरवार, सुरेंद्र बेड़िया, गजेंद्र बेडिया, मनोज पाठक, मंगल सिंह, वीरन बेड़िया, मनीष पांडे, उत्तम अहिरवार के रूप में की गई है। फिलहाल, सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। बता दें कु पुलिस द्वारा इस कार्रवाई के बाद इलाके में जुआरियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा, धर्मपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने के मामले में 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जानें पूरा मामला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 4 नवंबर की है। जब पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि गांव के कुछ लोग मोबाइल में उसका अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया है। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की और एक 6 नवंबर को 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार थे। जिन्हें मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews