पन्ना: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार

पन्ना: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार

Panna News : मध्यप्रदेश में शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन कहीं-ना-कहीं पुलिस अवैध तस्कर को गिरफ्तार कर रही है। इसी कड़ी में पन्ना से एक ताजा मामला सामने आया है। जहां तस्कर बेखौफ होकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। जिन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

कार्रवाई

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि चार अलग- अलग जगहों पर शराब की तस्करी हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और 4 आरोपियों के पास से अग्रेजी शराब की 23 पेटी शराब कीमती 1,26,500 रुपए व देशी मदिरा मशाला के 12 पेटी शराब कुल 60,000 रुपए, एक बाइक कीमत 20,000 रुपए व एक कार कीमत 2,50,000 रुपए की कुल शराब 324 लीटर कीमत करीब 2 लाख व बाइक व कार कीमती 2,70,000 रुपए की जब्त की है।

जांच में जुटी पुलिस

इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया जबिक अन्य मौका पाते ही फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही, फरार तस्करों की तलाश में लगी हुई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews