राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने किया खाद्यान्न वितरण

राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने किया खाद्यान्न वितरण

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार आम आदमी के हितों की हमेशा चिन्ता करती रही है। गरीबों के हित को ध्यान में रखते हुये अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुये शासन द्वारा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की योजना संचालित की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न केन्द्र सरकार की ओर से एवं 5 किलो खाद्यान्न राज्य सरकार की ओर से निःशुल्क वितरित किया जाता है। गोविंद सिंह राजपूत पन्ना जिले के सांसद आदर्श ग्राम जमुनहाई में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आयोजित निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पन्ना जिले की 426 उचित मूल्य राशन की दुकानों में समारोह आयोजित कर 1 लाख 79 हजार 312 हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया।

Satna : पीएम मोदी ने की हितग्राही से बात, पूछा- ‘कोई समस्या तो नहीं आती’

राजस्व एवं परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर संबोधित करते हुये कहा कि कोरोना महामारी के बीच केन्द्र और राज्य सरकार ने गरीब आदमी के दुखों का निराकरण करने के लिये निःशुल्क खाद्यान्न वितरण की योजना प्रारम्भ की जिससे गरीब, श्रमिक परिवार अपने घर में रहकर भोजन कर सकें। सरकार ने गरीबों और श्रमिकों को ’’भोजन भी जीवन भी और सम्मान भी’’ का ध्यान रखा। शासन ने आम आदमी के स्वास्थ्य की चिन्ता करते हुये आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार मुहैया कराया। निःशुल्क खाद्यान्न के साथ उज्वाला योजना के तहत गरीबों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये। जिससे कोई गरीब भूखा ना रहे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के समारोह को देखने के लिये अन्य प्रांतों के जनप्रतिनिधिगण अतिथि के रूप में प्रदेश में आये हुये है। शासन ने विकास के अनेकों कार्यक्रय किये हैं जिससे विकास का प्रकाश आदमी की जिन्दगी आ सके। आम आदमी की बुनियादी जरूरत को ध्यान में रखते हुये रोटी, कपड़ा और मकान की चिन्ता करते हुये लोगों को आवश्यक सहायता प्रदान की है जिससे आम आदमी को जीवन यापन करने में कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इसके बाद उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोविंद राजपूत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न के थैले वितरित किये।

इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने बताया कि जिले की 426 उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा हितग्राहियों केा प्रत्येक माह मिलने वाला खाद्यान्न एवं अन्य सामाग्री मिलगी। उन्होने कहा कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण पा लिया गया है लेकिन कोरोना अभी भी है। केारोना पर नियंत्रण आप सभी के सहयोग से प्राप्त हुआ है आगे भी आप सभी लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुये मुह पर मास्क, आपस में छः फीट की दूरी और हांथों को सेनेटाइज करते रहेंगे तो हम कोरोना से जंग जीत लेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया ने अपने उदबोधन में राज्य और केन्द्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। सहकारी प्रेस के अध्यक्ष बृजेन्द्र गर्ग द्वारा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये शासन की निःशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। सम्पन्न हुये इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, बाला गुरू के अपर कलेक्टर जेपी धुर्वे, अरविन्द सिंह यादव, देवीदीन द्विवेदी, जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews