
पन्ना, डेस्क रिपोर्ट
पन्ना में एक सनसनीखेज हादसे में एसपी मयंक अवस्थी (SP Mayank Awasthi) को जूता पहनने के दौरान सांप ने काट लिया (snake bite)। सांप जूते में छिपकर बैठा था और जब एसपी मयंक अवस्थी ने पहनने के लिए जूता उठाया तो सांप ने उन्हें हाथ में काट लिया। अच्छी बात ये है कि वो खतरे से बाहर हैं और जबलपुर में उनका उपचार जारी है।
बारिश के दिनों में यूं भी सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती है। अक्सर सांप किसी ऐसी संकरे स्थानों में छिपे पाए जाते हैं। इससे पहले भी जूते में सांप मिलने की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। सर्प विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि खासतौर पर बारिश के मौसम में जूते मोजे या पुराने कपड़े पहनते समय एक बार अच्छे से देख लें। इस घटना के बाद फिर ये सबक मिलता है कि एहतियात बरतना कितना जरूरी है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

