Panna News: अज्ञात चोरों ने घर में रखे लाखों के जेवर समेत 20 हजार रुपए नगद किए पार, जांच में जुटी पुलिस

Panna News: अज्ञात चोरों ने घर में रखे लाखों के जेवर समेत 20 हजार रुपए नगद किए पार, जांच में जुटी पुलिस

Panna News : मध्यप्रदेश के पन्ना में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिनमें पुलिस का खौफ नहीं बचा। चोर आराम से अपने इरादों में कामयाब हो रहे हैं और पुलिस की टीम इन्हें रोक पाने में असमर्थ नजर आ रही है। दरअसल, पन्ना एसपी कार्यालय के समीप दूध डेयरी संचालक के घर में अज्ञात चोरों ने हमला बोल दिया। इस दौरान चोर घर में रखे लाखों के जेवर समेत 20 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए, जिसके बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और चोरों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस थाने में दर्ज करवाई शिकायत

घटना की जानकारी पीड़ित परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद भी पुलिस सुबह 9 बजे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। बता दें कि घटना देर रात की है। परिजनों को चोरी के बारे में रात को पता चल गया था। एक सदस्य ने चोर को भागते हुए भी देखा लेकिन वो उसे पकड़ ना सके। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिसवाले को दी लेकिन पुलिस सुबह 10 बजे के बाद आई।

घर में बेटे के साथ थी अकेली

मामले को लेकर मकान मालिक मुल्ला बाई यादव ने बताया कि बीती रात वो घर में अपने बेटे के साथ अकेली थी क्योंकि उनके पति इलाज के लिए रीवा गए हुए थे। तभी अज्ञात चोर ने घर में रखी अलमारी व पेटी का ताला खोलकर उसमें रखे दो मंगलसूत्र, एक हार, बिछुया, चार जोड़ी पायल सहित 20 हजार रुपए नगद चोरों ने चोरी किए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews