पन्ना में व्यापारी संघ ने अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों का किया विरोध, कहा- जल्द बंद होनी चाहिए ऐसी कंपनियां

पन्ना में व्यापारी संघ ने अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों का किया विरोध, कहा- जल्द बंद होनी चाहिए ऐसी कंपनियां

Panna News : देशभर में कल होलिका दहन किया गया। इसी कड़ी में पन्ना जिला मुख्यालय के व्यापारी संघ ने भी अपनी रोजी- रोटी बचाने के लिए ऑनलाइन कंपनियों का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। बता दें कि ऑनलाइन व्यापार एक नया विकल्प है जो स्थानीय व्यापारियों के लिए एक संघर्ष का विषय है। इसके कारण लोग घर बैठे शॉपिंग कर लेते हैं, जिससे इनका धंधा मंदा पड़ जाता है और इनकी आजीविका मुश्किलों में पड़ जाती है। वहीं, इसके विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, मीसो, मिंत्रा जैसी कंपनियों के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जल्द ही इसे बंद करने की मांग की।

कंपनियों को बंद कराने की मांग

ऑनलाइन व्यापार में ये कंपनियां अपने ग्राहकों को आसानी से कोई भी सामान उप्लब्ध करवाता है। घर बैठे आसानी से सामान मिलने से लोगों ने बाजार से खरीददारी कम कर दी है। जिससे व्यापारियों में दिन प्रतिदिन आक्रोश बढ़ रहा है। कई बार व्यापारी संगठनों ने इन कंपनियों को बंद करवाने की सरकार से मांग की है।

ट्रेडर्स जिला इकाई पन्ना जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

इन कंपनियों में स्थानीय दुकानदारों की दुकानदारी ठप्प कर दिया है। इससे दुकानदारों को रोजी-रोटी चलाना भी मुश्किल हो रहा है। इसलिए सरकार से मांग की जा रही है कि इन विदेशी कंपनियों को जल्द बंद करवाया जाए- अनूप मोदी, जिलाध्यक्ष, कॉन्फिडेंरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स जिला इकाई पन्ना

सामान्य लोग भी होते हैं प्रभावित

दरअसल, यह समस्या व्यापारियों के साथ-साथ सामान्य लोगों को भी प्रभावित कर सकती है। व्यापारियों को अपने व्यवसाय को चलाने के लिए आवश्यकता होती है जो सामान्य लोगों के लिए आवश्यक होता है। अगर व्यापारियों को समस्याओं से निपटने में दिक्कत होती है तो यह उनके व्यवसाय के लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए संघर्ष के बजाए व्यापारियों और ऑनलाइन व्यापार कंपनियों के बीच समझौते करने की कोशिश की जानी चाहिए।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews