पन्ना-सतना नेशनल हाइवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, 1 की मौत

accident

Panna News : पन्ना जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सतना रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही, शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

देवेंद्रनगर थाना का मामला

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरचुआ हल्के मुटवा गांव के पास का है। जब बाइक पर 3 लोग सवार होकर देवेंद्रनगर आए थे और देर शाम अपने घर वापस लौट रहा था। तभी यह घटना हो गई। फिलहाल, एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया है। जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews