वीडी शर्मा ने लिया भगवान जुगल किशोर का आशीर्वाद, बोले- हम MP से 29 कमल के फूलों की माला PM Modi को भेंट करेंगे, दिग्विजय सिंह को बताया अप्रासंगिक

VD Sharma

Lok Sabha Election 2024 : मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और खजुराहो सीट से सांसद वीडी शर्मा ने आज नामांकन दाखिल करने से पहले पन्ना में भगवान जुगल किशोर के दर्शन किये, पूजा अर्चना की, लोगों से चाय से चर्चा की, उन्होंने पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले से भी आशीर्वाद लिया, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 400 पार के नारे में खजुराहो तो इतिहास बनाएगा ही हम छिंदवाड़ा सहित सभी सीटें जीतकर पीएम मोदी को 29 कमल की माला भेंट करेंगे, वीडी शर्मा ने एक बार फिर कहा कि दिग्विजय सिंह आज अप्रासंगिक हैं ।

भगवान जुगल किशोर की पूजा अर्चना की

खजुराहो पन्ना सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा आज नामांकन फॉर्म भरें पन्ना पहुंचे, फॉर्म दाखिल करने से पहले उन्होंने भगवान जुगल किशोर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की, उनसे आशीर्वाद लिया, उसके बाद वे अपने क्षेत्र की जनता से मिलने निकल गए उन्होंने सड़क पर एक चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी और लोगों से उनकी राय पूछी।

पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले से लिया आशीर्वाद 

वीडी शर्मा ने वरिष्ठ नेत्री पूर्व मंत्री कुसुम मेहदेले से उनके निवास पर पहुंचकर भेंट की उनका आशीर्वाद लिया, मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि खजुराहो का चुनाव भाजपा का कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता लड़ रही है, उन्होंने कहा कि इस बार हम खजुराहो से जीत का इतिहास रचेंगे, मोदी जी को 400 पर के संकल्प में खजुराहो सीट तो शामिल रहेगी ही छिंदवाड़ा भी जीतेंगे और पीएम मोदी को प्रदेश की तरफ से 20 कमल की माला भेंट करेंगे ।

दिग्विजय सिंह को बताया राजनीति से अप्रासंगिक 

दिग्विजय सिंह से जुड़े सवाल पर वीडी शर्मा ने कहा कि वे हमेशा झूठ और छल कपट की राजनीति करते आये हैं, आज उन्हें जनता नकार चुकी है वे राजनीति से अप्रासंगिक हो गए हैं , देश और प्रदेश की जनता उन्हें बेहतर जानती है , राधौगढ़ की जनता तो और बेहतर जानती है , जनता ने आईना पहले भी दिखाया था अब एक बार फिर दिखायेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews