Panna News: पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, शादी के खिलाफ थे परिजन

Panna News: पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, शादी के खिलाफ थे परिजन

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से एक प्रेमी जोड़े की आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची सिमरिया थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

पेड़ से लटकते मिले शव

मामला सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यारमा नदी के आमघाट का है, जहां तब सनसनी फैल गई जब राहगीरों को पेड़ पर दो लटकते हुए शव दिखाई पड़े। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। ग्रामीणों ने बिना समय गवाएं पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पहुंचते ही पहले शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दोनों की शादी के खिलाफ थे परिजन

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों दमोह जिले के गैसाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। जिनके परिजन दोनों के प्रेम विवाह के खिलाफ थे, जिससे नाराज होकर दोनों ने घर छोड़ने का फैसला लिया और बुधवार को घर से दोनों निकल गए। जिसके बाद दोनों के परिवारवालों ने गैसाबाद थाने में उनके गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई, जहां से उनकी तलाश शुरू कर दी गई लेकिन गुरूवार को सिमरिया थाना क्षेत्र में पड़ने वाली व्यारमा नदी के आमघाट के पास दोनों ने फांसी लगाकर अपनी प्रेम की कहानी का अंत कर डाला। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews