
Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जुगल किशोर का ऐतिहासिक मंदिर है, जो कि बुंदेलखंड का ब्रज धाम के रुप में दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह मंदिर भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है और यहां प्रतिदिन भक्तों का आगमन होता है। यह मंदिर भारतीय हिन्दू धर्म के महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है, जहां कल जन्माष्टमी के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही थी। इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई, जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

मंदिर के गर्भगृह में घुसी महिला
दरअसल, मदिर में जन्मोत्सव के समय राज परिवार की जीतेश्वरी कुमारी मंदिर के गर्भगृह में घुस गई। इस दौरान उन्होंने पूजा में विघ्न डाला। बता दें कि गर्भगृह में प्रवेश वर्जित होने के बावजूद भी वो महिला वहां घुस आई और अमर्यादित आचरण करते हुए आरती को रोकने का प्रयास किया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से श्रद्धालुओं में आक्रोश का माहौल है।
[dgv_vimeo_video id=”862287403″]
पुलिस ने मामला किया दर्ज
पुलिस और श्रद्धालुओं ने महिला को पकड़ कर बाहर निकाला। हर जगह घटना की निंदा हो रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि घटना के दौरान पुलिस और जीतेश्वरी कुमारी में थोड़ी झड़प भी हुई। मंदिर परिसर से बाहर निकालते वक्त जीतेश्वरी ने महिला पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की। जिसकी पूरी घटना वायरल हो रही है।
[dgv_vimeo_video id=”862289049″]
इनका ये कहना
इस घटना को लेकर मंदिर प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी का कहना है कि भगवान जुगल किशोर जी मंदिर के इतिहास में यह पहली घटना है जब जन्मोत्सव के दौरान पूर्ण आरती नहीं हो सकी। वहीं, एसपी साई कृष्णा एस थोटा ने कहा कि इस अभद्र आचरण से पुजारी और श्रद्धालु दुखी है। घटना की निंदा हो रही है। पन्ना के प्रतिष्ठित राज परिवार के वंशजों द्वारा इस तरह का अभद्र आचरण नए लोगों की भावनाओं को आहत किया है।
[dgv_vimeo_video id=”862289410″]
[dgv_vimeo_video id=”862289722″]
[dgv_vimeo_video id=”862289964″]
[dgv_vimeo_video id=”862290241″]
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

