मंडीदीप में नवविवाहिता निकली कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र में हड़कंप

मंडीदीप में नवविवाहिता निकली कोरोना पॉजिटिव, क्षेत्र में हड़कंप

रायसेन/मंडीदीप| दिनेश यादव| औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप (Mandideep) में एक बार फिर कोरोना (Corona) ने दस्तक दी है| बुधवार को सतलापुर (Satlapur) निवासी नवविवाहिता महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है| पिछले दिनों मंडीदीप में इंदौर से लौटी छात्रा समेत चार मामले सामने आये थे| चारों अब स्वस्थ हो चुके हैं| इस बीच नया केस सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है|

जानकारी के मुताबिक सतलापुर निवासी नवविवाहिता महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है| महिला 18 मई को शादी के बाद विदा होकर जाटखेड़ी भोपाल से सतलापुर मंडीदीप आई थी| वहीं नवविवाहिता का सैंपल भोपाल में ही लिया गया था| नया केस सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है| महिला को उपचार के लिए भोपाल एम्स भेजा जा रहा। महिला के पॉजिटिव होने की पुष्टि औबेदुल्लागंज बीएमओ डॉ अरविंद सिंह चौहान ने की है|

रायसेन में अब तक 68 पॉजिटिव, 61 हुए स्वस्थ
सतलापुर से सामने आये पॉजिटिव केस के बाद अब रायसेन में कोरोना मरीजों की संख्या 68 हो गई है| इनमे 60 मरीज जिले में और 8 मरीज जिले से बाहर मिले है। वहीं अभी तक तीन लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है| राहत की बात यह है कि 61 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुँच चुके हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews