कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग के एई को किया गया निलंबित

कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन के बाद विद्युत विभाग के एई को किया गया निलंबित

रायसेन।दिनेश यादव।

जिला मुख्यालय पर विद्युत वितरण कंपनी शहर के असिस्टेंट इंजीनियर (एई) जावेद मिर्जा बैग को विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक संजय सिंह भदौरिया ने निलंबित कर दिया है। दरअसल आज जिला मुख्यालय पर बिजली उपभोक्ता अरविंद वैष्णव अपनी कुछ बिजली बिल की समस्या को लेकर शहर विद्युत वितरण कंपनी के एई जावेद बैग से मुलाकात करने पहुंचे थे इस दौरान जावेद बैग और उपभोक्ता के बीच विवाद हुआ। उपभोक्ता का आरोप था कि जावेद बैग ने उनके साथ अभद्रता की इतना ही नहीं वह उपभोक्ता के साथ मारपीट करने को भी उतारू हो गए।

इस मामले के संज्ञान में आने के बाद युवा कांग्रेस नेता संदीप मालवीय अपनी युवा कांग्रेसी टीम के साथ विद्युत वितरण कंपनी पहुंचे जहां पर कांग्रेसी नेताओं ने असिस्टेंट इंजीनियर जावेद बैग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं कांग्रेसी नेता धरने पर बैठकर अड़ गए कि जब तक जावेद बैग पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे विरोध प्रदर्शन को बढ़ता देख विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी कांग्रेसी नेताओं को यह आश्वासन दिया गया कि अगर जावेद बैग द्वारा उपभोक्ता के साथ किसी भी प्रकार की कोई अभद्रता की गई है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी इसके बाद विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की जांच में एई जावेद बैग की गलती पाई गई जिसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

रायसेन शहर विद्युत वितरण कंपनी के एई जावेद मिर्जा बैग ने जब से रायसेन शहर एई का प्रभाव संभाला तब से ही वह विवादों में सुने गए पिछले मामलों में भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी लेकिन उस समय कहीं ना कहीं मामला शांत हो गया था लेकिन इस बार जावेद बैग पर निलंबन की कार्रवाई हो ही गई।

कांग्रेसियों के धरना प्रदर्शन के बाद हुई कार्रवाई

कांग्रेस नेता संदीप मालवीय विकास शर्मा गुडडू बघेल सहित दर्जनों युवा कांग्रेस के नेता उपभोक्ता के साथ हुई अभद्रता के बाद जावेद बैग पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठकर अड़ गए कि जब तक बैग पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक वह विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।  मामला बढ़ता देख विद्युत वितरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंह भदौरिया ने एई जावेद बैग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews