रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। रायसेन के उदयपुरा में नर्मदा नदी में नाव पलटने से उसमें सवार 9 लोगो में से 3 की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष एवं एक महिला सहित एक बच्चा शामिल है। बताया जा रहा है कि नाव में सवार लोग रायसेन जिले की सीमा से नरसिंहपुर जिले की सीमा में जा रहे थे। नाव नर्मदा नदी के बांसखेड़ा घाट से पिटरास घाट जा रही थी की तभी नियंत्रण बिगड़ने से नाव नदी में पलट गई। मौके पर दोनों जिलो की पुलिस टीम ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जिसके चलते छह लोगों को गोताखोरों द्वारा बचा लिया गया। लेकिन 3 लोग मौत के मुंह में समा गए।
ये भी पढ़ें
1‘सड़क नहीं तो वोट नहीं’! रायसेन में ग्रामीणों का मतदान बहिष्कार, समझाइश के बाद माने
2Raisen Jail Firing CCTV: 9 दिन बाद सामने आया जेल गोलीकांड का VIDEO, गोली मारकर भागना चाहता था कैदी, सिर पर कट्टे से वार, आंखों में डाली मिर्ची
3रायसेन: मूंग उपार्जन में फर्जीवाड़ा, EOW ने 3 कर्मचारियों पर दर्ज की FIR, किसानों का फर्जी पंजीयन कर ऐसे किया पूरा खेल
4रायसेन: घोघरा नदी में बाढ़ से 9 मजदूर फंसे, SDRF की टीम ने समय रहते बचाई जान
