मंडीदीप से अच्छी खबर, कोरोना पॉजिटिव पुलिस आरक्षक के परिवार में 8 की रिपोर्ट निगेटिव

मंडीदीप से अच्छी खबर, कोरोना पॉजिटिव पुलिस आरक्षक के परिवार में 8 की रिपोर्ट निगेटिव

रायसेन/दिनेश यादव

मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र से राहत भरी खबर है, भोपाल में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक के परिजनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके घरवालों को होम क्वारेंटाइन किया गया था

परिवार के 10 में से 8 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव।
बता दें कि 14 अप्रैल को अपनी भाभी को मंडीदीप स्थित शीतल होम छोड़ने गया था पुलिस आरक्षक। 16 अप्रैल को टीटी नगर थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद शीतल होम स्थित घर में परिवार के सभी 10 सदस्य होम क्वारेंटाइन किए गए थे। अब पुलिस आरक्षक की भाभी सहित 8 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews