Raisen News : जंगल में लकड़ी बीनने गई बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर मौत

Raisen News : जंगल में लकड़ी बीनने गई बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मौके पर मौत

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट| जंगल में लकड़ी बीनने गई नाबालिग पर तेंदुए ने हमला (Leopard Attack) कर दिया| तेंदुए के हमले से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई| घटना वन परिक्षेत्र रायसेन (Raisen) के अगरिया नयापुरा की है| बच्ची को ढूंढ़ने निकले परिजनों को उसका शव मिला, उसके गले पर तेंदुआ के दांतों के निशान थे। घटना के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को अस्पताल लेकर पहुंचे, शव को पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया|

जानकारी के मुताबिक, रायसेन की खरवई पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत लकड़ी बीनने गई 12 वर्षीय बच्ची पूनम निवासी नई दिल्ली टोला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची के साथ अन्य बच्चे भी थे, जिन्होंने भागकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर बालिका के परिजनों को घटना की जानकारी दी। वन अमले के साथ परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

बच्ची के गले पर तेंदुआ के दांतों के निशान थे। शव का पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। तेंदुए के हमले की खबर से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है| वहीं वन विभाग भी घटना के बाद अलर्ट हो गया है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews