VIDEO: अस्पताल से भागे कैदी को पकड़ने गंदे नाले में कूद गई पुलिस, दबोचा

VIDEO: अस्पताल से भागे कैदी को पकड़ने गंदे नाले में कूद गई पुलिस, दबोचा

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के रायसेन में दुष्कर्म मामले के एक आरोपी की भागने की कोशिश पुलिस ने फेल कर दी| आरोपी एक नाले में कूद गया, जिसे पकड़ने के लिए जेल की पुलिस ने भी गंदे नाले में छलांग लगाकर आरोपी को पकड़ लिया| पेटदर्द की शिकायत पर पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहाँ से उसने भागने की कोशिश की|

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सुबह 11 बजे पेटदर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाए गए दुष्कर्म के आरोपी विचाराधीन बंदी मचल सिंह (30) ने अस्पताल में जांच के दौरान भागने की कोशिश की| अस्पताल से भागकर पर वह जिला अदालत के पीछे नाले में कूद गया। उसके पीछे भाग रहे दो आरक्षक भी नाले में कूद गए और उसे दबोच लिया।

पुलिस ने 6 दिन पहले ही उसे गढ़ी से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जिला जेल भेज दिया गया था। pet दर्द की शिकायत के बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची थी| आरोपी मचल सिंह एक्सरे रूम ले जाया गया, जहां पर जांच के दौरान उसकी हथकड़ी ढीली कर दी गई, तभी आरोपी मौके का फायदा उठाकर जांच कर रहे डॉक्टर को धक्का देकर भाग निकला। लेकिन उसकी यह कोशिश पुलिस कर्मियों ने नाकाम कर दी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews