पुलिस सूबेदार ने की खुदकुशी, लॉज में फांसी लगाकर जान दी

पुलिस सूबेदार ने की खुदकुशी, लॉज में फांसी लगाकर जान दी

रायसेन/दिनेश यादव

रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में पुलिस सूबेदार अंशुल भलावी ने लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही होशंगाबाद डीआईजी अरविंद सक्सेना एवं रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे।

दरअसल मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में 28 वर्षीय पुलिस सूबेदार अंशुल भलावी ट्रैफिक ड्यूटी में पिछले सात आठ महीने से तैनात थे। वह मंडीदीप पुलिस थाने के पीछे स्थित आकाश लाज में रुक रहे थे और वह पिछले दो-तीन दिन से ड्यूटी पर दिखाई नहीं दे रहे थे। सूबेदार के फांसी लगाकर आत्महत्या का खुलासा तब हुआ जब लॉज के कमरे से बदबू आई इसके बाद लॉज प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब मौके पर पुलिस पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर देखा तो सूबेदार फांसी पर लटके हुए थे। फिलहाल इस आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात माना जा रहा है और पुलिस हर एंगल पर इसकी जांच कर रही है।

होशंगाबाद डीआईजी ने बताया कि सूबेदार अंशुल भलावी छिंदवाड़ा जिले के दमुआ निवासी है जो अविवाहित हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है वही सूबेदार के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस हर मामले पर जांच कर रही है कि आखिर आत्महत्या का कारण क्या रहा। ड्यूटी में डिप्रेशन से आत्महत्या की या अन्य कोई कारण रहा है इसकी जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews