एमपी में आफत बनकर बरसी बारिश, ओलो से फसलों को भारी नुकसान

एमपी में आफत बनकर बरसी बारिश, ओलो से फसलों को भारी नुकसान

रायसेन।दिनेश यादव।एमपी में बारिश का दौर फिर शुरु हो गया है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी कई जिलों में बारिश हुई।बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को एक बार फिर उदास कर दिया है। जिले की बेगमगंज तह सील लगभग पूरी तरह ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है। जहा कई गांवो में आज गुरुवार सुबह बारिश के साथ हुई अति ओलावृष्टि मैं फ़सलों को भारी नुकसान हुआ है।

बारिश के साथ तेज ओलावृष्टि से बेगमगंज के आसपास ग्राम कीरतपुर बड़गवां लखनपुर जमुनिया बासादेही के साथ अन्य गांव प्रभावित है। वही सुल्तानगंज इलाके के ग्राम गढ़िया गोपई पंदरभटा चैनपुरा गुलवाड़ा सुनवाहा करण सिंह टेकापार सहित इलाके के अन्य गांवों में भी हुई सुबह ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। जहाँ चना फ़सलों के साथ गेहूं की फसले भी ओलावृष्टि से प्रभावित हुई हैं।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि पर सुलतानगंज घाना वार्ड से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिग्विजय सिंह यादव का कहना है, कि हम शासन प्रशासन से ओलावृष्टि में हुए फ़सलों के नुकसान की सर्वे की मांग करते हैं। प्रशासन जल्द सर्वे करवाकर ओलावृष्टि में फ़सलों को हुए नुकसान की भरपाई किसानों को मुआवजा देकर करें। यादव ने यह भी कहा कि किसान हमेशा खेती पर ही निर्भर होते हैं ऐसे में क्षेत्र में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

किसान साल भर अपनी खेत में लगी फ़सलों के भरोसे रहता है। उसी में से वह अपना और पूरे परिवार का भरण-पोषण सहित अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियों को उठाता है। किसान के परिवार में शादी हो या अन्य कोई कार्यक्रम वह इंतजार करता है, कि आने वाली उसकी फसल से उसको यह सारे काम करने हैं। लेकिन उसी दौरान अगर किसान पर कोई प्राकृतिक आपदा आती है। तो वह उससे टूट जाता है ऐसे में शासन प्रशासन को मुआवजा राशि देकर उन किसानों का सहयोग करना चाहिए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews