
रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Raisen Road Accident) हो गया। जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें…विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर बोले दिग्विजय सिंह, कहा-सावरकर थे देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार
जानकारी के अनुसार घटना उदयपुरा थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 44 की है। जहां ट्रैक्टर ट्रॉली में 30 कावड़िए खुर्द से उदयपुरा नर्मदा जल भरने जा रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली (Tractor trolley) पलट गई। और उसमें दो कावड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई। वही 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
3 को लिया भोपाल रेफर
बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची और घायलों को उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। वहीं 3 कावड़िया जो गंभीर रूप से घायल हुए थे उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के शवों कोपोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
स्टेट हाईवे 44 पर हुए हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 6 से अधिक गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में तकरीबन 30 से ज्यादा कावड़िए सवार थे और वह नर्मदा जल भरने बोरास तहसील उदयपुरा जा रहे थे। तभी अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और यह हादसा हो गया।

