सांची को मिली 20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, कमलनाथ पर जमकर बरसे शिवराज और महाराज

सांची को मिली 20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, कमलनाथ पर जमकर बरसे शिवराज और महाराज

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सांची को 20 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। वे 10 दिन के अंतराल पर दूसरी बार सांची पहुंचे। इस दौरान सीएम शिवराज के साथ राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। इन्होने साँची से बीजेपी के संभावित प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी के लिए चुनावी सभा की।

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं उसमें से एक सीट है रायसेन जिले की सांची भी है। इसके लिए बीजेपी की ताबड़तोड़ सभाएं हो रही हैं। 15 सितम्बर को जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम उमा भारती ने जिला मुख्यालय पर चुनावी सभा की थी तो वहीं दूसरी बार सांची सीट के गैरतगंज में सीएम शिवराज की दूसरी चुनावी सभा हुई। इसमें लगभग 20 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। वहीं चुनावी सभा के इस मंच से सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम शिवराज ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का चेहरा दिखाकर चुनाव प्रचार किया और सीएम कमलनाथ को बनाया। 15 महीने की कमलनाथ सरकार में वल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया था। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह असली गद्दार हैं, जिन्होंने जनता के साथ धोखा किया। कमलनाथ सीएम रहते हुए कभी वल्लभ भवन से बाहर तक नहीं निकले, जनता के लिए उनके पास कभी टाइम ही नहीं था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews