
रायसेन, डेस्क रिपोर्ट। रायसेन जिले बेगमगंज में सौरभ जैन नाम के व्यक्ति ने खुद के सीने में गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गोली मारने से पहले उसने इसे फेसबुक पर लाइव भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MP News : ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक,14 पुलिसकर्मी सस्पेंड
सौरभ जैन नाम के व्यक्ति ने कई लोगों से कर्जा ले रखा था जिनमें बेगमगंज में पदस्थ पूर्व एसडीएम का नाम उसने फेसबुक लाइव में लिया है। इसके साथ ही कुछ अन्य रसूखदार लोगों से भी उसने पैसे ले रखे थे जिन्हें वह अपनी संपत्ति देकर चुका रहा था। लेकिन फिर भी उसके ऊपर लगातार दबाव डाला जा रहा था। गौरव का कहना था कि उसके ऊपर लगभग 6.5 करोड़ रुपए का कर्जा है और वह किसी भी स्थिति में इसे चुकाने की हालत में नहीं है। सौरभ ने यह भी कहा कि उसकी स्थिति को देखकर उसके परिवार भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोग जिन से उसने कर्जा लिया है वो उसे आए दिन परेशान करते रहते हैं। उसका यह भी आरोप था कि उसने जिन लोगों से पैसा लिया था वह भारी ब्याज ले रहे हैं जिसके चलते वह इतना बड़ा कदम उठा रहा है।
फेसबुक पर लगभग 2.30 मिनट का लाइव करने के बाद उसने अपने सीने पर पिस्टल से फायर किया और यह पूरा दृश्य उसके फेसबुक पेज पर लाइव हुआ। पुलिस ने फिलहाल सौरभ को सागर जिला चिकित्सालय भेजा है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फेसबुक लाइव के आधार पर और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी बताया गया है कि सौरभ ने कुछ दिन पहले बेगमगंज स्थित सरकारी अस्पताल की दीवार तोड़ कर उस पर अतिक्रमण करने की कोशिश की थी जिसके बाद उस पर मामला दर्ज किया गया था और इसी मामले को निपटाने के लिए वह लगातार लोगों से कर्जा लेकर सरकारी अधिकारियों को घूस देता गया। बावजूद उसके न मामला निपटा और ना ही कर्जा।
[dgv_vimeo_video id=”565593004″]
[dgv_vimeo_video id=”565593155″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

