रायसेन में दुखद हादसा, उफनते नाले में ऑटो के साथ बह गया ड्राइवर, देखिये वीडियो

रायसेन में दुखद हादसा, उफनते नाले में ऑटो के साथ बह गया ड्राइवर, देखिये वीडियो

रायसेन, डेस्क रिपोर्ट

रायसेन (raisen) में गैरतगंज थाना क्षेत्र में उस वक्त लापरवाही की हद पार हो गई जब उफनते नाले में एक मैजिक ऑटो (auto) को बह गया। ऑटो के साथ उसका चालक (driver) भी हादसे का शिकाय हो गया।  गढ़ी के अगरिया भानपुर के पास नाले में मैजिक ऑटो के साथ उसका चालक भी बह गया। जब ऑटो बह रहा था तो किनारे खड़े लोग चालक को आवाज लगाते रहे और बाहर निकलने को कहते रहे। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाया और उफनते नाले में बह गया। इस हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और चालक की तलाश जारी है, साथ ही मैजिक ऑटो को निकालने का  प्रयास भी किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews