
Raisen -Video of Sanchi Hospital female doctor goes viral: मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के गृह जिले एवं विधानसभा सांची में सरकारी डाक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में महिला चिकित्सक मरीज को प्राइवेट अस्पताल में जाने की सलाह दे रही है। इस वीडियो ने साफ कर दिया कि सरकारी चिकित्सक सरकार से लाखों रुपए सैलरी भले ही ले रहे हो लेकिन वह मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटलों जाने की सलाह दे रहे है।
[dgv_vimeo_video id=”799931973″]
महिला डाक्टर मरीज को दे रही सलाह, जाओ प्राइवेट अस्पताल में
वीडियो में रायसेन के सांची के अस्पताल की PGMO महिला डॉक्टर यहाँ की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उसकी बदहाली बता रही है, महिला डाक्टर आयुष्मान भारत योजना के तहत प्राइवेट अस्पताल मे मरीज को इलाज कराने की जानकारी देते हुए वही जाने के लिए कह रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए है। दो निजी अस्पतालों का नाम लेकर महिला डॉक्टर मरीज से कह रही है कि किसी में भी अपना इलाज करा लें दोनों जगह में ही जाऊंगी। वीडियो वायरल होने के बाद अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री इस पर क्या एक्शन लेंगे।
