Transfer News : 22 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी जिम्मेदारी

आरएएस अशोक कुमार त्यागी को संयुक्त निदेशक प्रशासन रीपा जयपुर, सुरेश कुमार हरसोलिया को उपखंड अधिकारी उच्चैन भरतपुर भेजा गया है।
Transfer

RAS Officers Transfer: राजस्थान में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा बदलाव करते हुए 22 RAS अधिकारियों के तबादले किए है। इसमें तहसीलदार से प्रमोट होकर RAS बने 13 अधिकारियों को भी पहली अहम पोस्टिंग दी गई है।सभी ट्रांसफर और पोस्टिंग पहले से रिक्त चल रहे पदों पर ही किए गए हैं।राजस्थान कार्मिक विभाग (डीओपी) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।इससे पहले 27 अक्टूबर को प्रदेश के 17 आरएएस और 25 अक्टूबर को 67 आरएएस अफसरों के तबादले किए गए थे।

राजस्थान प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले

  1. चंचल वर्मा को जोधपुर विकास प्राधिकरण का सचिव ।
  2. डॉ. पूजा सक्सेना को जालोर जिले के भीनमाल का अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ।
  3. शिवन्या गुप्ता को भरतपुर विकास प्राधिकरण ।
  4. लाला राम यादव को कठूमर का सहायक कलेक्टर।
  5. मुकेश कुमार अग्रवाल को जयपुर में सांभर का सहायक कलेक्टर।
  6. दीपक सांखला को भीलवाड़ा में जहाजपुरा का सहायक कलेक्टर ।
  7. संदीप कुमार को उपायुक्त निशक्तजन जयपुर
  8. RAS सुरेश कुमार हरसोलिया- SDM, उच्चैन (भरतपुर)
  9. आरएएस अधिकारी आशीष कुमार वर्मा-II को जयपुर में शाहपुरा के सहायक कलेक्टर ।
  10. गंभीर सिंह को सहायक कलेक्टर किशनगढ़बास
  11. भागीरथ सिंह को उपखण्ड अधिकारी, सुहागपुरा प्रतापगढ़।
  12. मदाराम को भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास, बालोतरा।
  13. खुशबू शर्मा को सम्पदा प्रबन्धक, राजस्थान हाऊसिंग बोर्ड जयपुर।
  14. प्रांजल कंवर को प्रोटोकॉल अधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग जयपुर।
  15. प्रीति चौहान को विशेषाधिकारी फार्मर्स रजिस्ट्री, राजस्व विभाग जयपुर।
  16. बंशीधर योगी को सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग धौलपुर।
  17. धारा को सहायक कलेक्टर लक्ष्मणगढ़ अलवर।
  18. सत्यप्रकाश खत्री को भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास जैसलमेर।
  19. लाला राम यादव को सहायक कलेक्टर कठूमर अलवर।
  20. अशोक कुमार त्यागी- संयुक्त निदेशक (प्रशासन) HCM रीपा, जयपुर
  21. RAS अंशुल आमेरिया- भूमि अवाप्ति अधिकारी, UIT, चित्तौड़गढ़
  22. सोनिका यादव को सहायक कलेक्टर मुख्यालय दौसा में लगाया गया है।

RAS TRANSFER ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews