
राजस्थान में सोमवार देर रात वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की भजनलाल सरकार ने 10 अगस्त 2026 को 69 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए है। इनमें आरएफएस से आईएफएस बने 22 अफसरों को प्रमोशन के सात महीने बाद पोस्टिंग दी गई है। वहीं 14 अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
कार्मिक विभाग के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वन विभाग के मुखिया अरिजीत बनर्जी के पदनाम में बदलाव किया गया है। अब वे प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (PCCF & HoFF) के पद पर कार्य करेंगे। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव विजय एन को मुख्य वन संरक्षक स्थापन जयपुर और शैलजा देवल को पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव बनाया गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराग भारद्वाज को आईटी, (राजस्थान) पीसीसीएफ और अनूप के. आर. को जोधपुर से मुख्य मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, इको-टूरिज्म जयपुर लगाया है।
इसके अलावा वेंकटेश शर्मा को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर, उदय शंकर को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर, राजेश गुप्ता को अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एनटीएफटी उत्पादन जयपुर, रूप नारायण मीणा को मुख्य वन संरक्षक कोटा, महेश गुप्ता को मुख्य वनसंरक्षक अजमेर, हनुमान राम को मुख्य वन संरक्षक बाह्य सहायता परियोजना जयपुर और टी मोहन राज को वन संरक्षक वन्य जीव कोटा और निदेशक मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व कोटा लगाया गया है।
शिखा मेहरा को प्रबंध निदेशक राजस्थान राज्य वन विकास निगम लिमिटेड, टी जे कविथा को सीईओ कैंप जयपुर, विजय एन को मुख्यमंत्री संरक्षक मुख्यालय जयपुर, सुनील को मुख्य वन संरक्षक उदयपुर,आशुतोष ओझा को मुख्य वन संरक्षक आईटी और गवर्नेंस जयपुर,अजय चित्तौड़ा को मुख्य वन संरक्षक जोधपुर,अशोक कुमार महरिया को संयुक्त परियोजना निदेशक आयोजन और कार्यान्वयन जयपुर,सुदर्शन शर्मा को वन संरक्षक कैंप जयपुर और आशीष व्यास को उपवन संरक्षक वन्य जीव चिड़ियाघर जयपुर को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।




12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

