हरी मिर्च में ड्रग्स! तस्करी का नया तरीका देख चौंक गए नारकोटिक्स अधिकारी, बस के माध्यम हो रही थी सप्लाई

मिर्च के अन्दर सिल्वर फॉयल में लिपटी कुछ पुड़ियाँ रखी थी, आशंका जताई गई कि इसमें ड्रग्स (स्मैक या एमडी) है,  ड्राइवर ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी लेकिन तब तक बस हैदराबाद पहुंच चुकी थी। बस रुकते ही एक व्यक्ति आया और हरी मिर्च का अपना पार्सल लेकर चला गया।
drugs in green chillies Jodhpur

drugs in green chillies Jodhpur

नशे की तस्करी करने वाले कई बार ऐसे तरीके निकाल लेते हैं जो एजेंसियों को भी अचम्भे में डाल देते हैं, ऐसा ही एक मामला जोधपुर से सामने आया है जहाँ से बस के माध्यम से हैदराबाद भेजे गए एक हरी मिर्च के पैकेट में ड्रग्स होने की बात सामने आई है, तस्करों ने इसके लिए जोधपुर की प्रसिद्द मथानिया मिर्च का सहारा लिया है।

जानकारी के मुताबिक जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक निजी बस में एक व्यक्ति ने देसी हरी मिर्च का एक पैकेट (पार्सल ) बुक कराया उसने बताया कि वो प्रसिद्द मथानिया मिर्च अपने रिश्तेदार को भेज रहा है, बस जोधपुर से जब आगे निकल गई तो ड्राइवर को मिर्च के पैकेट पर कुछ शक हुआ उसमें बस के स्टाफ से ये बात कही।

मिर्च में कट लगाकर अन्दर रखी थी सिल्वर फॉयल की पुड़िया  

संदेह होने पर ड्राइवर ने हरी मिर्च के पैकेट को खोला और साथ में एक वीडियो भी बनाया, पैकेट में ऊपर सामान्य हरी मिर्च थी लेकिन जैसे ही पैकेट के नीचे तक मिर्च देखी तो कुछ मिर्ची में लम्बा चीरा (कट) लगे हुए थे, उन्होंने कट में ऊँगली डालकर देखा तो उसमें सिल्वर फॉयल में कुछ रखा हुआ था।

पार्सल लेकर धमकी देकर चला गया शख्स 

मिर्च के अन्दर सिल्वर फॉयल में लिपटी कुछ पुड़ियाँ रखी थी, आशंका जताई गई कि इसमें ड्रग्स (स्मैक या एमडी) है,  ड्राइवर ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी लेकिन तब तक बस हैदराबाद पहुंच चुकी थी। बस रुकते ही एक व्यक्ति आया और हरी मिर्च का अपना पार्सल लेकर चला गया। बस स्टाफ ने जब उससे ड्रग्स की बात कही तो वो धमकी देकर चला गया, ड्राइवर ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी साथ ही NCB जोधपुर को भी घटना की सूचना दी।

NCB ने लोगों से की ये अपील 

घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मिर्च के अन्दर सिल्वर फॉयल में रखी पुड़िया साफ दिखाई दे रही हैं, नारकोटिक्स ब्यूरो के अधिकारी वीडियो देखकर हैरान रह गए, उनके मुंह से निकला .. ऐसा तो पहली बार देखा है .. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कोई भी ऐसी जानकारी सामने आने पर एनसीबी के हेल्पलाइन या अन्य एजेंसियों को सूचना दें।

परिवहन साधनों से भेजे जाने वाले पार्सलों पर रहगी निगाह 

बहरहाल ड्रग्स तस्करी का ये नया तरीका चौकाने वाला है, इस खुलासे के बाद NCB सहित विभिन्न जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि अब अभियान चलाकर बस सहित अन्य परिवहन साधनों से भेजे जाने वाले पार्सलों की निगरानी बढ़ाई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि तस्कर कितने भी नए तरीके अपनाएं जल्दी पकड़े जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews