राजस्थान के किसानों को मिली सौगात, सीएम भजनलाल ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ट्रांसफर की करोड़ों की राशि

सम्मेलन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई एवं राज्य परियोजनाओं में किसानों को 1 हजार 200 करोड़ रुपये के हस्तांतरण किये गए।
farmers sammelan rajasthan

farmers sammelan rajasthan

राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर राजस्थान के नागौर स्थित मेड़ता सिटी के डांगावास में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, इसमें राजस्थान के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता एवं केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित सम्मेलन में किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि की गई।

किसानों के खातों में 1200 करोड़ रुपये ट्रांसफर

राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं, कृषि आदान-अनुदान योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया गया। सम्मेलन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई एवं राज्य परियोजनाओं में किसानों को 1 हजार 200 करोड़ रुपये के हस्तांतरण किये गए।

इन योजनाओं का मिला लाभ

सम्मेलन में मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री की उपस्थिति में कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के तहत 31 हजार 600 कृषकों को 200 करोड़ रुपये, कृषि आदान-अनुदान के तहत 5 लाख कृषकों को 700 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18 हजार 500 लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये एवं मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन संबल योजना के तहत 4.50 लाख पशुपालकों को 200 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया गया। साथ ही, नागौर जिले में 351 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews