Rajasthan Weather : आज 22 जिलों में बारिश-आंधी का ऑरेंज-येलो अलर्ट, बुधवार से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD ताजा अपडेट

Rajasthan Weather Today: मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में मौसम बदला रहेगा। 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
rajathan weather

पश्चिमी विक्षोभ का मंंगलवार को राजस्थान में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। आज यानि 7 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी (50-60kmph) व कहीं-कहीं ओलावृष्टि, मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

वहीं जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में 30 से 50 मिमी तक बारिश व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। बता दें कि पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश फलोदी में 42.2 मिमी दर्ज की गई है।

मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: जैसलमेर, फलोदी, सीकर, जोधपुर, अजमेर, दौसा, जयपुर, बीकानेर, नागीर, पाली, जिले और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं- कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज़ अंधड़ (हवा की अपेक्षित गति 40-50 Kmph) की संभावना है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।
  • येलो अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बाडमेर, चूरू, टॉक, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, करौली, बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली / ओलावृष्टि और कहीं- कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है।

8 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, 9 से बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर का पूर्वानुमान है कि 8 अप्रैल को उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने के आसार हैं। 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि खुले आसमान में पककर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews