Rajasthan Weather: 20 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, गिर सकते हैं ओले, 19 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

Rajasthan Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के असर पांच संभागों के कुछ भागों में आज दोपहर बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Rajasthan weather

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग का मौसम बदला रहेगा। आज बुधवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मेघगर्जन व बारिश के साथ कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

19 फरवरी से फिर राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, हालांकि पूर्वी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मंगलवार (17 फरवरी 2026) को राजस्थान में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.3 °C और न्यूनतम तापमान करौली में 10.0 °C सेल्सियस दर्ज किया गया। नागौर, सीकर, पाली, श्रीगंगानगर, डीडवाना-कुचामन, जयपुर, बीकानेर और अजमेर में बारिश हुई।

आज 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: जयपुर, जयपुर शहर, अलवर और दौसा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं कहीं पर तेज़ हवा (30-40kmph) चलने की संभावना है। जयपुर, अलवर, दौसा जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।
  • येलो अलर्ट: सवाई माधोपुर, भरतपुर, करौली, अजमेर, धौलपुर, चूरू, सीकर, टोंक, झुंझुनू, चित्तौड़गढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, कोटा, बारां, कोटपूतली जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय विजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है।

किसानों को विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि पककर तैयार रबी की फसलों को यथासंभव भीगने से बचाने के उपाय करें। कृषि एवं अनाज मंडियों में खुले आसमान में रखें जीन्सो को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। मेघगर्जन व आकाशीय बिजली चमकने के दौरान कृपया पेड़ के नीचे शरण ना लें। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेंवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews