राजस्थान BJP प्रभारी राधा मोहन ने दिया वसुंधरा राजे पर बड़ा बयान, कहा – ‘राजस्थान को प्रभावी मुख्यमंत्री मिला’

राजस्थान की राजनीति में इस समय हलचल बढ़ गई है। दरअसल बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वसुंधरा राजे को 'प्रभावी मुख्यमंत्री' बताया है। वहीं महिला आरक्षण बिल से जुड़े वायरल पत्र मामले पर भी उन्होंने सख्त रुख दिखाया है।
राजस्थान BJP प्रभारी राधा मोहन ने दिया वसुंधरा राजे पर बड़ा बयान, कहा - 'राजस्थान को प्रभावी मुख्यमंत्री मिला'

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी मुख्यालय पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। दरअसल उन्होंने कहा कि राजस्थान को वसुंधरा राजे के रूप में एक प्रभावी मुख्यमंत्री मिला था। वहीं इस बयान के बाद राज्य के सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। दरअसल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अग्रवाल ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा। साथ ही उन्होंने वसुंधरा राजे से जुड़े उस वायरल पत्र मामले पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें महिला आरक्षण बिल को लेकर विवाद सामने आया था।

दरअसल उन्होंने कहा कि पार्टी इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि पत्र को वायरल करने के पीछे कौन लोग हैं। उनके मुताबिक प्रशासनिक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

महिला आरक्षण बिल को लेकर भी दिया बयान

वहीं महिला आरक्षण से जुड़े विवाद के बीच बीजेपी ने साफ किया है कि पार्टी इस मुद्दे को काफी गंभीरता से ले रही है। प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि ‘किसी भी नेता की छवि खराब करने के लिए अगर कोई साजिश की गई है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ दरअसल उन्होंने यह भी कहा है कि जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि पत्र वायरल करने के पीछे कौन लोग शामिल हैं। उन्होंने इस दौरान महिलाओं की भूमिका का भी जिक्र किया है और कहा कि राजस्थान के सामाजिक और राजनीतिक इतिहास में महिलाओं का योगदान हमेशा अहम रहा है। दरअसल उन्होंने कई ऐतिहासिक महिला किरदारों का नाम लेते हुए कहा कि राज्य की पहचान में महिलाओं की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

केंद्र सरकार महिलाओं के अधिकारों के लिए लगातार काम कर रही : प्रभारी राधा मोहन दास

दरअसल प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला आरक्षण से जुड़ा कानून लाने की कोशिश की गई ताकि महिलाओं को संसद और विधानसभा में ज्यादा प्रतिनिधित्व मिल सके। दरअसल राजस्थान की राजनीति में वसुंधरा राजे का नाम लंबे समय से अहम माना जाता रहा है। बीजेपी के भीतर भी उनका मजबूत जनाधार माना जाता है।

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है और कहा है कि पार्टी के अंदर ही कई तरह के मतभेद दिखाई दे रहे हैं। हालांकि बीजेपी नेताओं का कहना है कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर उसका रुख साफ है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews