RBSE 10th Result 2026: अगले हफ्ते जारी हो सकते हैं कक्षा 10वीं के नतीजे, छात्र ऐसे कर सकेंगे चेक, जानें डिटेल्स

Rajasthan Board Class 10th Result 2026: कक्षा 10वीं का रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अगले हफ्ते जारी किया जा सकता है। ध्यान रहे राजस्थान बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी हैं।
mpbse result

राजस्थान में कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस साल लगभग 10.68 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है और अब उन्हें  रिजल्ट का इंतजार है। संभावना है कि 23 से 25 मार्च 2026 के बीच कभी भी राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर द्वारा कक्षा 10वीं के नतीजे जारी किए जा सकते है। हालांकि पहले खबर आई थी कि 20 मार्च को परिणा जारी हो सकते हैं, लेकिन मूल्यांकन प्रक्रिया और कुछ तकनीकी कारणों के चलते जारी नहीं हो सके। बता दें कि  साल 2025 में राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को आया था और कुल 90.49% छात्र पास हुए थे।

रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट्स

  • rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in

​RBSE Board Rseult: रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले ​राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।
  • ​होमपेज पर ‘Main Examination Results 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • ​अपनी कक्षा (10th या 12th) का चुनाव करें। अपना Roll Number और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • ​’Submit’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • ​भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी (DigiLocker) सुरक्षित रख लें।

​पास होने के लिए 33% मार्क्स अनिवार्य

राजस्थान बोर्ड परीक्षा में ​ छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ​जो छात्र एक या दो विषयों में 33% से कम अंक लाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। अगर किसी छात्र को लगता है कि कम नंबर मिले हैं या किसी प्रश्न की जांच सही नहीं हुई है तो वह ‘पुनर्मूल्यांकन’ (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकता है। रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद इसका लिंक एक्टिव किया जाएगा जिसमें स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय के हिसाब से शुल्क जमा करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews