राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज कक्षा बारहवीं का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। जिन छात्रों ने इस साल परीक्षा दी है वह बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनका इंतजार आज खत्म होने वाला है क्योंकि ऑनलाइन माध्यम से वह अपना रिजल्ट देखकर डाउनलोड कर सकेंगे। अगर आप भी उन्हें छात्रों में से एक है तो जान लीजिए कि सुबह 10 बजे रिजल्ट जारी कर लिया जाएगा।
RBSE की अधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10 बजे रिजल्ट डाउनलोड करने की लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट देखा जा सकता है और डाउनलोड किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
तीन स्ट्रीम का रिजल्ट होगा जारी
राजस्थान बोर्ड की ओर से आर्ट, कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी किया जाने वाला है। बता देंगे बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से लेकर 11 मार्च के बीच रखी गई थी।
कैसे करें डाउनलोड
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले अधिकारी की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर Rajasthan Board Result 12th Class 2026 की लिंक दिखाई देगी।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
- जैसे ही लॉगिन डिटेल डालेंगे रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
बिना इंटरनेट के भी होगा डाउनलोड
छात्र और अभिभावक चाहें तो बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 5676750 नंबर पर RJ12 Roll Number टाइप कर के मैसेज भेजना होगा। कुछ देर बाद आपके इनबॉक्स में रिजल्ट अपने आप आ जाएगा।