खाद्य विभाग का गोदाम पर छापा, 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा, जयपुर में हो रहा था सप्लाई

केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर स्थित मेसर्स बरसाना पनीर भंडार के गोदाम पर निरीक्षण की कार्रवाई की। यहां 700 किलोग्राम मिलावट पनीर पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
Adulterated paneer raided in Jaipur

Adulterated paneer raided in Jaipur

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में प्रदेश में आमजन को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर में 700 किलो मिलावटी पनीर पकड़ा, जिसे मौके पर ही न​ष्ट करवाया गया।

गोदाम पर पकड़ा 700 किलो मिलावटी पनीर  

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह तथा संयुक्त आयुक्त डॉ वी.पी. शर्मा के नेतृत्व में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर स्थित मेसर्स बरसाना पनीर भंडार के गोदाम पर निरीक्षण की कार्रवाई की। यहां 700 किलोग्राम मिलावट पनीर पकड़ा गया, जिसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

200 रुपये किलो के भाव से बेचा जाता था 

मिलावटी पनीर का एक नमूना एक्ट के तहत लिया गया। बरसाना पनीर भंडार के मालिक मुस्ताक से मिली जानकारी के अनुसार अलवर से यह पनीर मंगाकर जयपुर के खुदरा पनीर विक्रेताओं को 200-220 के भाव से बेचा जाता जाता है। पनीर मालिक ने स्वयं पनीर के मिलावटी होने की पुष्टि की। कार्रवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह, लोकेश शर्मा एवं विनोद कुमार शर्मा शामिल रहे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews