राजस्थान सरकार की अच्छी पहल, अब शिकायतकर्ता को व्हाट्स एप पर मिलेगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, फीडबैक देने की भी सुविधा

इस नई सुविधा के माध्यम से शिकायत निराकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता आयेगी, शिकायतकर्ताओं को समय पर कार्रवाई की जानकारी प्राप्त होगी तथा डिजिटल माध्यम से एटीआर तक आसान और त्वरित पहुंच उपलब्ध होगी।
CM Bhajan Lal Sharma

CM Bhajan Lal Sharma

राजस्थान सरकार अपने प्रदेश के नागरिकों के लिए कई तरह की सुविधाएँ दे रही है, सरकार के पोर्टल पर शिकायतों का निपटारा भी जल्दी से जल्दी करने के निर्देश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए है अब इसमें सरकार ने एक और अच्छी पहल की है, मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब शिकायत की जानकारी शिकायतकर्ता को उसके व्हाट्स एप नंबर पर ही मिल जाएगी।

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान संपर्क शिकायत निवारण पोर्टल पर नागरिकों की सुविधा एवं पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक नई सुविधा प्रारंभ की गई है। जन अभियोग निराकरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि इस नई व्यवस्था के अंतर्गत निस्तारित शिकायतों की एटीआर (Action Taken Report) अब निस्तारण के बाद व्हाट्सएप  के माध्यम से शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

ATR पर फीडबैक भी दे सकेगा शिकायतकर्ता  

उन्होंने बताया कि शिकायत के निस्तारण के बाद संबंधित एटीआर व्हाट्सएप लिंक के माध्यम से सीधे शिकायतकर्ता को भेजी जाएगी, जिससे शिकायतकर्ता को विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की जानकारी सरल, त्वरित एवं सहज रूप से दस्तावेजी रूप में प्राप्त हो सकेगी। इस नई सुविधा के तहत अब शिकायतकर्ता विभाग द्वारा की गई कार्यवाही पर व्हाट्सएप के माध्यम से अपना फीडबैक भी दे सकेगा।

डिजिटल माध्यम से एटीआर मिलना होगा आसान 

उन्होंने बताया कि इस सुविधा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्हाट्सएप के माध्यम से एटीआर साझा करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। इस नई सुविधा के माध्यम से शिकायत निराकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी, शिकायतकर्ताओं को समय पर कार्रवाई की जानकारी प्राप्त होगी तथा डिजिटल माध्यम से एटीआर तक आसान और त्वरित पहुंच उपलब्ध होगी।

सम्पर्क पोर्टल पर यह नई पहल

राजस्थान सरकार संपर्क पोर्टल को नागरिकों के लिए अधिक सुगम बनाने तथा शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में निरंतर नवाचार कर रही है। इसी दिशा में सम्पर्क पोर्टल पर यह नई पहल की गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews