Rajasthan Police SI Bharti Cancelled: राजस्थान पुलिस SI भर्ती 2021 रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Rajasthan Police SI Bharti Cancelled: राजस्थान पुलिस SI भर्ती 2021 रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

राजस्थान हाईकोर्ट ने 28 अगस्त 2024 को बहुचर्चित पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 को रद्द कर दिया। जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने पेपर लीक और चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के कारण यह निर्णय सुनाया। यह भर्ती 859 पदों के लिए की जा रही थी और परीक्षा के बाद ही पेपर लीक के आरोपों ने मामला अदालत तक पहुंचा दिया था। एसआईटी जांच में अब तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टर, डमी उम्मीदवार और राजस्थान लोक सेवा आयोग के सदस्य भी शामिल हैं। अदालत ने सभी कार्रवाई, जैसे प्रशिक्षण और पोस्टिंग, पर रोक लगाते हुए भर्ती को निरस्त कर दिया।

2021 में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 859 रिक्त

सितंबर 2021 में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 859 रिक्त पदों को भरने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा के दौरान पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोप लगे, जिसके बाद कई प्राथमिकी दर्ज हुईं। भर्ती से जुड़े लगभग 80 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के दो सदस्य भी शामिल हैं। मामले के हाईकोर्ट पहुंचने के बाद प्रशिक्षण, पासिंग-आउट परेड और फील्ड पोस्टिंग जैसी आगे की सभी कार्रवाइयों पर रोक लगा दी गई थी।

राज्य सरकार ने कोर्ट में दलील दी थी कि पेपर लीक में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लगभग 40 प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टरों को निलंबित किया गया है, जिन्होंने डमी उम्मीदवारों की मदद ली थी। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि परीक्षा के पहले दिन ही प्रश्नपत्र लीक हो गया था, जिससे योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रभावित हुआ। कई उम्मीदवारों ने दावा किया कि उन्हें 400 में से 300 से 310 अंक मिले, जबकि अंतिम मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवार को 326 अंक ही प्राप्त हुए थे।

9 जून 2021 को दोबारा शुरू की गई थी भर्ती 

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2021 को दोबारा शुरू की गई थी, जो 23 जून तक चली थी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने के आदेश के बाद आवेदन पुनः शुरू किए गए थे। अब कोर्ट के फैसले के बाद पूरी प्रक्रिया रद्द हो चुकी है। राज्य सरकार को नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करने पर विचार करना पड़ सकता है, ताकि योग्य उम्मीदवारों को न्याय मिल सके और पुलिस विभाग में रिक्त पदों को समय पर भरा जा सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews