Rajasthan Weather : आज सोमवार को 26 जिलों में बिजली-मेघगर्जन- भारी बारिश की चेतावनी, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

आज सोमवार को जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी से अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
IMD Weather Update

राजस्थान के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान व आसपास के एमपी क्षेत्र के ऊपर बने सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र के चलते कोटा, अजमेर, जयपुर उदयपुर संभाग के कुछ भागों में भारी व अतिभारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागोंमें भी मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार है।

मध्य प्रदेश के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र तीव्र होकर सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र (WML) बन गया व आज उत्तर पूर्वी राज व आसपास MP के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 2-3 दिनों में धीरे-धीरे पश्चिमी राज की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से पिछले 24 घंटो में कोटा, उदयपुर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश खातोली, कोटा में 198 मिमी, पश्चिमी राज के पाली में 167 मिमी दर्ज की गई है।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, नागौर, अजमेर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली हल्की से मध्यम तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, वारां, कोटा, झालावाड़ झुंझुनू, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, भीलवाड़ा, वाडमेर अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

16-17 जुलाई तक कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

  • 15 जुलाई को कोटा, अजमेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर जयपुर भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
  • मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां 16-17 जुलाई को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है।आगामी दिनों मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आकाशीय बिजली / वज्रपात होने की भी संभावना है।
  • 16 जुलाई को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश व कहीं कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई से व पश्चिमी राज में 18 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews