Rajasthan Weather : आज 19 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात-तेज हवा का अलर्ट, कई स्कूलों में अवकाश घोषित, पढ़े मौसम विभाग का अपडेट

आज प्रदेश के 4 संभागों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश व शेष भागों में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
rj Weather

राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है। परिसंचरण तंत्र दक्षिण पश्चिमी यूपी व आसपास के पूर्वी राज के ऊपर बना हुआ है।  मानसून ट्रफ लाइन भी राज्य से होकर गुजर रही है। आज शनिवार को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश, जयपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।भारी बारिश के चलते चित्तौड़गढ़, बारां, टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, कोटा, बूंदी, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और भीलवाड़ा जिलों में शनिवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है।

आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: करौली, सवाईमाधोपुर, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली। तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर शहर, दौसा, बीकानेर, बूंदी, कोटा वारां, झालावाड़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, उदयपुर, राजसमंद, प्रतापगढ़, अलवर, भरतपुर, के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

पूरे हफ्ते कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम

  • 24 अगस्त को भारी, अतिभारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की गतिविधियां दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में जारी रहने की प्रबल संभावना है।
  • 25-26 अगस्त को दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी भागों में भारी, अतिभारी बारिश का दौर दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
  • आगामी 4-5 दिन पश्चिमी राज के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • पिछले 24 घंटों में कोटा, बांरां, बूंदी जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश दर्ज।
  • सर्वाधिक बारिश 502 mm नैनवा, बूंदी में दर्ज की गई है।
  • पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा नैनवां बूंदी में 502 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews