Rajasthan Weather: नए सिस्टम का असर, 20 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, जानें IMD अपडेट

Rajasthan Weather : आज मंगलवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान ओलावृष्टि, मेघगर्जन और बिजली चमकने की संभावना भी है।
Rajasthan weather

पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार (27 जनवरी 2026) को पूर्वी राजस्थान में मौसम बदला रहेगा। 5 संभागों के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि व वज्रपात होने की भी संभावना है। सोमवार (26 जनवरी 2026) को राज्य में कहीं-कहीं हल्की वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान पाली में 27.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान अलवर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहा।

राजस्थान मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 27 जनवरी बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
  • आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी होने का अनुमान है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी 01 फरवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, भरतपुर, दीसा और जयपुर जिलों के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/ आकाशीय बिजली/ ओलावृष्टि/ तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जैसलमेर, बीकानेर, बूंदी, अलवर, नागौर, अजमेर, श्रीगंगानगर हनुमानगढ़, टोंक, बारां, कोटा, झुंझुनू, भीलवाड़ा, झालावाड़ और धौलपुर जिलों के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा/ आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है। मेघगर्जन के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेवे, पेड़ों के नीचे शरण ना ले। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें। मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews