Rajasthan Weather : 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन स्कूलों में अवकाश, पढ़े मौसम विभाग का ताजा अपडेट

भारी बारिश के चलते दौसा और नागौर जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज गुरूवार को अवकाश घोषित किया गया है।
Rajasthan Weather

राजस्थान में पूरे हफ्ते झमाझम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से बारिश की गतिविधियां बढ़ गई है।48 घंटों में पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।पिछले 24 घंटो में राज्य के दौसा, उदयपुर, बूंदी व बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश तथा राज्य के अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश सिकराय (दौसा) में 104 मिमी. दर्ज की गई।

गुरूवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: नागौर, चूरु, अजमेर, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, पाली, राजसमंद, बूंदी, भरतपुर, धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने / आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित गति 30-40 Kmph) चलने की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: सीकर, झुंझुनू, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, करौली, टॉक झालावाड़, कोटा, बारां, हनुमानगढ़, बीकानेर, बाड़मेर, फलौदी जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

आगामी 2-3 दिन पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।5 सितंबर तक कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। 5 से 7 सितंबर के दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 5 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews