
दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के जिलों में आगामी 24 घंटे तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं रुक-रुक कर मध्यम से अतिभारी बारिश होने की संभावना है, शेष अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में आगामी एक सप्ताह कमी होने की प्रबल संभावना है। पिछले 24 घंटे में दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ भागों में भारी से कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश माउंट आबू, सिरोही में 250मिमी दर्ज की गई है।
आज कहां कहां होगी बारिश
जालौर, सिरोही, बाड़मेर, जैसलमेर आसपास के जिलों में तेज हवाओं ( 45-55 Kmph gusting to 65Kmph) के साथ कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
क्या कहता है राजस्थान मौसम विभाग
दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर बना अवदाब आज और तीव्र होकर गहरा अवदाब में तब्दील होकर दक्षिण पूर्व पाकिस्तान व आसपास के लगे राजस्थान, भुज क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 24 घंटों में धीरे-धीरे पश्चिम की ओर आगे बढ़ने व कमजोर होकर पुनः अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है। 9 सितंबर को जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
आज इन जिलों में स्कूल की छुट्टी
राजस्थान के बाड़मेर, डुंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद, सलूंबर, बालोतरा, जालौर और जैसलमेर जिले के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 8 सितम्बर (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि शिक्षक, स्टॉफ एवं कार्मिक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
राजस्थान मौसम अपडेट 8 सितंबर
दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के जिलों में आगामी 24 घंटे तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं रुक-रुक कर मध्यम से अतिभारी बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में आगामी एक सप्ताह कमी होने की प्रबल संभावना है। pic.twitter.com/fu3Qc2i1KP— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 8, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

