Rajasthan Weather : आज 18 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, रविवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

आज प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वही 5 जिलों के स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया गया है।
Rajasthan weather

रविवार से राजस्थान के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। इससे पहले आज शनिवार को जोधपुर संभाग में भारी से अतिभारी वर्षा व अजमेर, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है ।इसके चलते राजसमंद, कोटा, अजमेर, झालावाड़ और बूंदी के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

20 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने की संभावना है। खास करके 24 घंटे में भरतपुर, जयपुर, कोटा व बीकानेर संभाग में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।राज्य में अब तक सामान्य से 116 फीसद अधिक बारिश दर्ज की गई है।

आज शनिवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बीकानेर, जैसलमेर, वाडमेर, जालौर, सिरोही, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़,नागौर, जयपुर अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

20 जुलाई से बदलेगा मौसम, 27 से वर्षा का नया दौर

पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना अवदाब (Depression) धीरे-धीरे पश्चिमी राज की ओर बढ़ने व आगामी 6 घंटों में कमजोर होकर सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
है।राज्य में 20 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी होने व भारी बारिश से आगामी एक सप्ताह राहत मिलने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 27-28 जुलाई के आसपास नया भारी बारिश का दौर पुनः सक्रिय होने की संभावना है।

राजस्थान मौसम: पिछले 24 घंटे के मौसम का मिजाज

  • राज्य में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा, कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा एवं कहीं कहीं पर अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा नैनवा (बूंदी) में 234.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews