
उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर आज सोमवार को परिसंचरण तंत्र बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से गुजर रही है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। आज 1 सितंबर को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।भारी बारिश के चलते आज सोमवार को अलवर ,सिरोही, टोंक और झुंझुनूं, नागौर और कोटपूतली बहरोड़ में समस्त आंगनबाडी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया ।2 सितंबर को बाबा रामदेव जयंती के चलते प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
पूरे हफ्ते जारी रहेगा भारी वर्षा का दौर
- राज्य के अधिकांश भागों में पूरे हफ्ते मानसून सक्रिय रहने व मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। आगामी 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
- इसके असर से दक्षिणी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 4 से 7 सितंबर के दौरान पुनः बढ़ोतरी होने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 5-6 दिन मध्यम से तेज व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
- जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में 2-4 सितंबर गिरावट होने की संभावना है।सितंबर माह में राजस्थान के अधिकांश भागों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
आज सोमवार को इन जिलों में ऑरेंज येलो अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने आकाशीय विजती तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) की संभावना है।
- येलो अलर्ट: चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, बूंदी, टॉक, सवाईमाधोपुर, कोटा, वारां, झालावाड़, बीकानेर, नागौर,पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षों / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल
- राज्य के जोधपुर में अत्यंत भारी।
- झालावाड़, बीकानेर, प्रतापगढ़ और जालौर में अतिभारी ।
- पाली, झुंझुनू, करौली, हनुमानगढ़, राजसमंद, अलवर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा
- सीकर जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई।
- सर्वाधिक बारिश चामू (जोधपुर) में 211 मिमी. दर्ज ।
राजस्थान मौसम अपडेट 1 सितंबर pic.twitter.com/RAEJreix80
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 1, 2025
राजस्थान मौसम अपडेट 1 सितंबर
🔷 उत्तर-पश्चिम राज के ऊपर आज भी परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, मानसून ट्रफ लाइन सामान्य स्थिति से गुजर रही है।🔷आज 1 सितंबर को जयपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जोधपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी, अतिभारी बारिश होने की संभावना है। pic.twitter.com/azHRo91BoS
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 1, 2025
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

